प्रतापगढ़ - 21 नवंबर 2023 की प्रमुख खबरे


प्रतापगढ़ - 21 नवंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स

 
Pratapgarh

घंटाली में विवाहित की संदिग्ध मौत 

प्रतापगढ़, 21 नवंबर। घंटाली थाना क्षेत्र के करमोडा गांव में कल देर रात 11 बजे एक नव विवाहित की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस पर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घंटाली थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि रेखा (22) ने तीन महीने पहले घंटाली थाना क्षेत्र के चेतन के साथ शादी की थी। दोनों की ये लव मैरिज थी।

रेखा की बुआ ने आरोप लगाया कि आए दिन चेतन और रेखा के बीच में घरेलू विवाद होता रहता था। वह रेखा को हर जगह आने जाने से टोकता था। रेखा बीएसटीसी की पढ़ाई कर रही थी। उसी समय से वह एक दूसरे को जानते थे। रेखा की बुआ ने बताया कि 3 महीने पहले युवक ने लड़की के पिता से कहा था कि यदि उसका रेखा से विवाह नहीं हुआ तो वह सुसाइड कर लेगा। जिस पर दोनों परिवारों ने रजामंदी से उनका विवाह करवा दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि रेखा ने सोमवार रात 10 बजे अपनी बुआ ममता को फोन कर रहा कि चेतन उसके साथ मारपीट कर रहा है। अगर उसे कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी चेतन की होगी। इसके बाद सुबह ससुराल से फोन आया कि रेखा ने सुसाइड कर लिया है। सूचना के बाद परिजन जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में पहुंचे।

पीहर पक्ष ने घंटाना थाना में ससुराल पक्ष के चेतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मारपीट और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। फिलाहल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal