उदयपुर पर्यटकों के लिए हॉट डेस्टिनेशन बना हुआ है। लेकसिटी में सभी पर्यटन स्थल देसी सैलानियों से भरे हुए है। पर्यटन स्थल वाले सभी शहरों में होटल पूरी तरह से फुल हैं। कोरोना महामारी के बाद लेकसिटी का पर्यटन फिर वापसी कर रहा है।
लेकसिटी में क्रिसमस से पहले पर्यटन में बूम आना शुरु हो गया है। यह बूम अपने पूरे शबाब पर है। अगस्त से हर महीने औसत एक लाख से ज्यादा घरेलू पर्यटकों की मेजबानी कर रही पर्यटन इंडस्ट्री ने नवंबर में 1.60 लाख सैलानियों का स्वागत किया है। एक दशक में ऐसा पहली बार है, जब नवंबर में इतनी बड़ी संख्या में सैलानी उदयपुर आए है। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरु होने के साथ नवंबर में सबसे ज्यादा 916 परदेसी पावणे सैर के लिए आ चुके है।
वेडिंग प्लानर कंपनी वेडिंग वायर इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर पूरी दुनिया में टॉप चॉइस है। इसी कारण यहां पर्यटकों की पसंद के साथ ही सेलिब्रिटी का भी आना जाना लगा रहता है। और कई सेलिब्रिटी की शादी का गवाह उदयपुर रहा है।
मोस्ट रोमांटिक सिटीज में लेकसिटी चौथे स्थान पर रहा।
नेशनल जियोग्राफी एक्सपिडिशन और दी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दुनिया के 8 स्थानों में उदयपुर को चुना।
इंटर माइल्स की लिस्ट में दुनिया का 5वां सुंदर शहर।
एमएसएन की लिस्ट में वर्ल्ड का 11वां बेहतरीन डेस्टिनेशन।
ट्रैवल एंड लेजर की ओर से दूसरे शानदार शहर का खिताब।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal