फतेहसागर में डूबती युवती को खिलौने वाले मुकेश ने बचाया, 7-8 लोगों की जान बचा चुके हैं मुकेश
युवती की जान बचाने के लिए पानी मे कूदा मुकेश
Udaipur Times News, Lake Fatah Sagar Rescue, उदयपुर 4 सितमबर 2026 - शहर में शुक्रवार दौपहर एक युवती के फतहसागर झील में गिरने के बाद अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की वहां सड़क पर खिलोने बेचने वाले एक युवक मुकेश वैष्णव ने साहस का परिचय देते हुए बिना कुछ सोचे तुरंत युवती को बचाने ने के लिए झील में छलांग लगा दी और उस युवती को सही सलामत पानी के बाहर निकाला।
मुकेश ने बताया की घटना दौपहर 2 से 2.30 बजे के बीच की है जब वह सड़क पर अपने खिलोनो के साथ खड़े थे तभी कुछ पर्यटक जो की फतह सागर झील की पाल की पहली छतरी के पास खड़े थे चिल्लाए , की किसी अनजान युवती झील मे गिर गई है ।
मुकेश ने बताया की वह उनकी बात सुनते ही पाल की ओर दौड़े और पानी में कपड़ों सहित ही छलांग लगादी। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने युवती को सही सलामत पानी से बहार निकाला। Udaipur News
घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। पुलिस को सुचना मिलने पर सम्ब्नधित थाने की पुलिस भी मोके पर पहुंच गई।
मुकेश ने बताया की उन्हें पहले भी वर्ष 2024 में इसी तरह सहासी कार्य करने और लोगों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया जा चूका है।