Udaipur Times News , Road Accident, Rajsamand News ,राजसमन्द 24 सितंबर 2026 - रेलमगरा। थाना क्षेत्र की बनेडिया ग्राम पंचायत के तुरकिया खेड़ा गांव में गणेश विसर्जन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
सांसेरा स्थित जल देवी माताजी तालाब से गणेश विसर्जन कर ट्रैक्टर से गांव लौटते समय एक मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। Udaipur News
घायलों में गंभीर स्थिति वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। Road Accident
हादसे में मृतकों की पहचान तुरकिया खेड़ा निवासी शंकरसिंह पिता जोध सिंह (65 वर्ष), तकड़ियों का गुड़ा, नाथद्वारा निवासी पुष्पा कुंवर पत्नी शंभूसिंह (45 वर्ष), तुरकिया खेड़ा निवासी हरीश लोहार पुत्र राजकुमार लोहार (12 वर्ष) और तुरकिया खेड़ा निवासी ललिता पुत्री भंवर के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर रेलमगरा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए स्थिति संभाली। इधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद राजसमंद पुलिस अधीक्षक भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली। Rajsamand News
चिकित्सकों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। गणेश विसर्जन के बाद वापस लौटते समय हुए इस दर्दनाक हादसे से तुरकिया खेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। गांव में गमगीन माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।