फतहसागर झील में व्यापारी के डूबने की आशंका

उदयपुर में दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी, गोताखोरों की टीम जुटी तलाश में

 | 
Civil Defence divers conduct search operation at Fateh Sagar Lake in Udaipur after businessman Lalit Mehta feared drowned.

उदयपुर 18 मई 2026 -  फतहसागर झील में व्यापारी के डूबने की आशंका, दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी उदयपुर। शहर की फतहसागर झील में एक व्यापारी के डूबने की आशंका के बाद पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे से एक बार फिर गोताखोरों ने झील में तलाश शुरू की। इससे पहले रविवार को भी करीब सात घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

अंबामाता थानाधिकारी दलपतसिंह ने बताया कि अशोकनगर निवासी ललित मेहता (62) रविवार सुबह करीब 8 बजे फतहसागर झील पर तैराकी के लिए पहुंचे थे।

ललित मेहता पिछले करीब 20 वर्षों से नियमित रूप से तैराकी करते थे और कई लोगों को तैरना भी सिखाते थे। उनका धानमंडी क्षेत्र में अनाज ट्रेडिंग का व्यवसाय है। करीब डेढ़ घंटे तक संपर्क नहीं होने और फोन नहीं उठाने पर परिजन उन्हें तलाशते हुए झील पर पहुंचे। वहां उनकी गाड़ी, कपड़े और अन्य सामान मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर अंबामाता थाना पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

रविवार को झील के अलग-अलग संभावित क्षेत्रों में करीब सात घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार को भी रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार तलाश जारी है। नागरिक सुरक्षा विभाग के कैलाश मेनारिया, विपुल नकवाल सहित गोताखोरों की टीम झील में सर्च अभियान चला रही है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

#UdaipurLake #UdaipurBreaking #MewarNews #UdaipurToday #RajasthanBreaking #UdaipurResidents #UdaipurDiaries #UdaipurMedia

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News