अश्विनी बाजार के व्यापारियों ने कियोस्क लगाने का किया विरोध

नगर निगम में प्रदर्शन किया

 | 
ashwini bazar vyapar sangh

उदयपुर 9 फ़रवरी 2024। नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक कुछ दिनों पूर्व निगम के सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान अश्वनी बाजार में 65 कियोस्क लगाने के निर्देश दिए गए। जिसका अश्विनी बाजार व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध करते हुए शुक्रवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया और नगर निगम के महापौर गोविंद सिंह टांक को ज्ञापन दिया।

अश्विनी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयेश चंपावत ने कहा की ज्ञापन में बताया गया कि अश्विनी बाजार का मार्ग पहले से ही काफी संकड़ा है और उसके बाद उदयपुर में निकलने वाले सभी धार्मिक जुलूस भी इसी मार्ग से निकलते हैं। वहीं जिला कलेक्ट्री के बाहर जब भी कभी धरना प्रदर्शन होता है तो भी ट्रैफिक डायवर्ट करने का यही एक वैकल्पिक मार्ग है। इसलिए उस मार्ग पर इतने सारे कियोस्क लगाना उचित नहीं होगा। 

इधर नगर निगम के महापौर जीएस टांक ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि अभी फिलहाल व्यापारियों की भावना को देखते हुए अश्विनी बाजार में कियोस्क नही लगाए जाएंगे। 

वही महापौर ने व्यापारियों से भी अपील किया कि वह अश्विनी बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाए और अपने दुकानों के बाहर सामान ना रखें। अगर ऐसा होता हैं तो कार्रवाई की जाएगी। जिस पर सभी व्यापारियों ने एकमत होकर अश्विनी बाजार में अतिक्रमण नहीं करने की बात कही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News