कपिल सुराणा पर जानलेवा हमले के विरोध में व्यपारियों ने जताया विरोध

लघु उद्योग भारती के बैनर तले व्यापारियों ने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

 | 
laghu udhyog bharti

उदयपुर 25 अप्रेल 2024। कल बुधवार को उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में मार्बल प्रोसेसर समिति के अध्यक्ष कपिल सुराणा पर अज्ञात हमलावरो द्वारा किए गए जानलेवा हमले के विरोध में आज लघु उद्योग भारती के बैनर तले व्यापारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि कपिल सुराणा हमारे संगठन के सचिव है और इन पर कतिपय गुंडो ने जानलेवा हमला किया है। जिससे वह घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। 

उन्होंने ज्ञापन देकर अपील की है कि इस हमले में शामिल हमलावरो और इस हमले के षड्यंत्रकर्ताओ को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। अन्यथा लघु उद्योग भारती द्वारा अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रदर्शन किया जाएगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News