धानमंडी में व्यापारियों ने स्ट्रीट वेंडरों के अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन किया

व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की

 | 
Udaipur: Dhan Mandi Traders Protest Street Vendor Encroachment

उदयपुर 27 सितंबर 2025 - शहर के धानमंडी क्षेत्र में शुक्रवार को व्यापारियों ने ठेले वालों के अतिक्रमण और प्रशासनिक रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया और टायर जलाकर सड़क पर आक्रोश प्रकट किया। व्यापारियों का आरोप है कि शाम होते ही पूरे क्षेत्र में ठेले वालों का कब्जा हो जाता है, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित होता है।

उनका कहना है कि वे पिछले 40 वर्षों से नवरात्रि और दीपावली जैसे त्यौहारों पर भी यहां व्यापार करते आ रहे हैं, लेकिन सीआई मांगीलाल के रवैये से उनके कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही है। विरोध प्रदर्शन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी व्यापारियों का समर्थन किया। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों को बेवजह परेशान किया गया तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन के आने की सूचना मिलते ही ठेले वाले गायब हो जाते हैं, जबकि उन्हें चालान और सामान जब्त होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन के चलते धानमंडी और देहलीगेट क्षेत्र में यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया। व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि यह स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो त्योहारों के बीच उनका व्यवसाय प्रभावित होगा और उन्हें मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।

स्थानीय व्यापारी लोकेश जैन ने कहा की इस्थिति बड़ी ही ख़राब है ऐसे में व्यापारी रोज ठेले वालों से लड़ेगा , ग्राहकों से लड़ेगा या नगर निगम की टीम से।  टेली वालों को चाहिए की वो यहाँ से हट जाए , और निगम को चाहिए की इसे नो वेंडिंग जोन बनाए ताकि व्यापारी यहां  सही से अपना व्यापार कर सके। 

अन्य व्यापारियों का कहना हैं की  निगम द्वारा इस इलाके में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास किये जा रहे है इसमें सभी व्यपारी उनके साथ है , उनके द्वारा 2 फिट के स्थान में अपना सामान दूकान के बाहर  रखने की अनुमति दी गई है वो सभी व्यपापरी जानते हैं और उसकी पलना भी कर रहे है उसके बाद भी निगम के दस्ते द्वारा अच्चानक से कभी भी आकर दुकानों के बहार रखा सामान उठा कर जब्त कर लिया जाता है जो की निंदनीय है और ऐसा नहीं सहा जाएगा। 

डिप्टी एसपी कैलाश खटीक ने कहा  की निगम द्वारा सभी लाइसेंस धारी ठेले वालों को एक निश्चित जगह पर बैठा दिया है ,अगर अब भी वो ठेले वाला सड़क पर अनियंत्रित रूप से थड़ा दिखा तो उसपर उचित कार्यवाही की जाएगी 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News