अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का पारंपरिक छड़ियों का जुलूस
इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकले जुलूस में पारंपरिक छड़ियां और अलम रहे आकर्षण का केंद्र, पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन।
Udaipur Times News, Festival, Muharram 2026, उदयपुर 23 जून 2026 - उदयपुर। शहर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समाज द्वारा पारंपरिक छड़ियों का जुलूस अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया।
चमनपुरा स्थित जामा मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस चेतक सर्कल, देहली गेट, धान मंडी, सूरज पोल , हेलावाड़ी इस्लामपूरा, बड़ा बाजार, जगदीश चौक और हाथीपोल सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा।
जुलूस में शामिल 10 से 14 पारंपरिक छड़ियाँ और अलम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे, जिनका मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। Muharram procession
इस दौरान समाजजनों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए सत्य, न्याय और इंसानियत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के बीच यह जुलूस शांतिपूर्वक चेतक सर्कल पहुँचकर संपन्न होगा। Udiapur News
#Udaipur #Rajasthan #Muharram #ImamHussain #UdaipurNews #RajasthanNews #ReligiousProcession #IslamicEvent #PeaceAndHarmony #CommunityEvent
