श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था

समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध

 | 
one-way traffic

 

Udaipur Times News, Traffic Management, Janmashthmi Festival, उदयपुर, 3 सितमबर 2026  -  उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 04.09.2026 व 05.09.2026 को कृष्णजन्मोत्व जगदीश मन्दिर पर मनाया जायेगा। Festivals of India 

इस आयोजन के दौरान यातायात व डायवर्जन व्यवस्था निम्न प्रकार की जावेगी ।

दिनांक 04.09.2026 को कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान यातायात डायवर्जन व्यवस्था 12.00 पी.एम. से मध्य रात्रि तक निम्न प्रकार रहेगी:

समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेधः 01. चांदपोल से जगदीश चौक तक । 02. रंग निवास से जगदीश चौक तक । 03. हाथीपोल से घंटाघर हो जगदीश चौक तक ।

उपरोक्त व्यवस्था दिनांक 05.09.2026 को नंदोत्सव आयोजन के दौरान भी रहेगी जो दोपहर 12.00 पी.एम से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी । खेरादीवाडा श्री नाथ जी मन्दिरः दिनांक 04.09.2026 को श्री नाथ जी मन्दिर पर जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। Udaipur News 

इस दौरान यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी, जो सांय 03.00 पी.एम. से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी।

समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेधः

01. खेरादीवाडा, कांजी का हाटा रोड से श्री नाथजी मन्दिर तक । 02. रावजी का हाटा लिंक रोड से श्री नाथजी मन्दिर तक । उपरोक्त व्यवस्था दिनांक 05.9.2026 को भी रहेगी जो प्रातः 07:00 ए.एम से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी ।

स्थल मन्दिरः

दिनांक 05.09.2026 को स्थल मन्दिर पर स्वामी प्रयागदास जी का अस्थल आश्रम सूरजपोल द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

इस दौरान यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी जो सांय 03.00 पी.एम. से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी ।

समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेधः

01. पुराना कन्ट्रोल रूम सूरजपोल दरवाजे से स्थल मन्दिर तक । 02. आर.एम.वी. रोड व अमल का कांटा से स्थल मन्दिर तक । 03. धानमण्डी, मुखर्जी चौक व तैलियों की माता से स्थल मन्दिर तक ।

आमजन से विनम्र अपील है कि कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के दौरान यातायात पुलिस को पूर्ण सहयोग देवें ।

एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड व अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए उपरोक्त व्यवस्था लागु नहीं है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News