आज से फतेहसागर की पाल और गुलाब बाग में आवागमन पर रोक

कलेक्टर ने डी-कंजेशन जॉन किया घोषित 

 | 

यह आदेश 3 मई से लागू होकर आगामी 17 मई तक प्रभावी रहेगा

उदयपुर 2 मई  2021 । जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने एक आदेश जारी कर कोरोना संक्रमण रोकने की कवायद के तहत सोमवार से फतेहसागर की पाल और गुलाब बाग को डी-कंजेशन जोन घोषित किया है।

 कलेक्टर देवड़ा द्वारा जारी आदेश के तहत इन दोनों स्थानों पर आगामी 17 मई तक आम जनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा वही इन दोनों पर्यटन स्थलों पर अन्य समस्त गतिविधियां भी  निषिद्ध रहेंगी।  यह प्रतिबंध सफाईकर्मियों, कानून एवं व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों तथा आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा

उन्होंने बताया कि यह आदेश 3 मई से लागू होकर आगामी 17 मई तक प्रभावी रहेगा और आदेश की अवहेलना किए जाने पर महामारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News