उदयपुर मे नामांकन के आखिरी दिन शहर की यातायात व्यवस्था ठप

 | 
Udaipur Traffic

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख के चलते उदयपुर शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। खासकर दिल्ली गेट, कलेक्ट्रेट परिसर, कोर्ट रोड, बापू बाजार, नगर निगम रोड, दिल्ली गेट से अश्विनी बाजार होकर हाथीपोल तक वाहनों का जाम लगा हुआ है।

udaipur traffic

दरअसल नगर निगम चुनावों मे नामांकन के लिए आज दोपहर 3:30 तक नामांकन का आखिरी समय है। राजनैतिक दल, नेता और नेता समर्थकों को रोड जाम कर रखा है।

Udaipur Traffic

इस जाम मे न सिर्फ आम जनता बल्कि एम्बुलेंस और स्कूल बसें भी फंसी हुई है लेकिन नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी अपनी शक्ति प्रदर्शन मे कोई कमी नहीं आने दे रहे है जिसके चलते आम जनता ट्रेफिक जाम मे रेंगने को मजबूर है।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News