जिले में जनगणना 2027 हेतु नियमित सहायकों के प्रशिक्षण का आयोजन
डूंगरपुर की खबरें पढ़े Udaipur Times पर
डूंगरपुर 12 फरवरी 2026
1.जिले में जनगणना 2027 हेतु नियमित सहायकों के प्रशिक्षण का आयोजन
निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय राजस्थान एवं शासन सचिव, आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेषालय राजस्थान के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अवधि स्वगणना 1 मई से 15 मई 2026 तक तथा 16 मई से 14 जून 2026 तक फील्ड कार्य किया जाना है। सांख्यिकी उपनिदेशक अमित शर्मा ने बताया कि जनगणना का संपूर्ण कार्य का प्रबंधन एवं निगरानी निर्धारित पोर्टल (सीएमएमएस पोर्टल) के माध्यम से की जानी है।
सभी चार्ज स्तर के जनगणना कर्मियों का पंजीकरण, फील्ड कार्य हेतु ब्लाॅक/सुपरवाईजर सर्किल का निर्माण व आवंटन, विभिन्न स्तर के प्रशिक्षणों का प्रबंधन, फील्ड कार्य की माॅनिटरिंग आदि समस्त कार्य पोर्टल के माध्यम से किये जाने है। सेटेलाइट इमेजनरी के आधार पर ब्लाॅकों की सीमा का निर्धारण भी पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। उन्होंने बताया कि समस्त कार्यो के सफल एवं त्रुटिरहित निष्पादन के लिये जिला एवं चार्ज स्तर पर जनगणना सेल में कार्यरत नियमित सहायकोें का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 12 फरवरी, गुरूवार को सी.सी.टी.एन.एस. कक्ष, सदर थाना डूंगरपुर में प्रारम्भ हुआ। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रथम सत्र में निदेशालय द्वारा नियुक्त दक्ष प्रशिक्षक द्वारा जनगणना की उपयोगिता एवं महत्व को बताते हुए जनगणना से देश के विकास में योगदान के बारें जानकारी दी गई।
2.राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत दो दिवसीय राज्य स्तरीय कृषक सेमीनार का आयोजन
राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत दो दिवसीय ‘ आधुनिक उद्यानिकी तकनीकी’ विषय पर राज्य स्तरीय कृषक सेमीनार का प्रारम्भ दिनांक 12 फरवरी, 2026 को कार्यालय उप निदेशक उद्यान डूंगरपुर में किया गया। सेमीनार के उद्घाटन जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि बंशीलाल कटारा, विधायक प्रत्याशी, पंकज जैन, जिला महामंत्री, एवं उप निदेशक एवं परियोजना निदेशक आत्मा, डूँगरपुर परेश कुमार पण्ड्या उपस्थित थे। पंकज जैन, जिला महामंत्री ने किसानों को सम्बोधित करते हुए आह्वान किया कि हाईटेक उद्यानिकी तकनीकी अपनाकर ही अपनी आय कृषक दुगुनी कर सकता है।
बंशीलाल कटारा, विधायक प्रत्याशी ने कृषकों को जैविक खेती करने की सलाह दी जिससे रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशी के दुष्प्रभाव से बचा जा सके। एवं समन्वित कीट प्रबन्धन अपनाने पर विशेष जोर दिया। कटारा ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार आयोजन से कृषक विभिन्न जिलो में अपनाई जा रही तकनीकी से रुबरु हांेगे। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने विभिन्न जिलो से आये हुए कृषको से आहवान किया कि अब खेती को परम्परागत कृषि से हटकर वैज्ञानिक तरीके से की जाए तो कृषक अधिक आय अर्जित कर सकता है। एवं उद्याानिकी की नवीन तकनीक जैसे पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस, सौर उर्जा संयंत्र, फव्वारा सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर, ड्रीप संयंत्र प्रणाली अपनाने की सलाह दी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
