सलूंबर मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं साथिनों को 15 अगस्त को डीबीटी से राशि हस्तांतरण*
Udaipur Times News, सलूंबर, 14 अगस्त 2026
1.आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं साथिनों को 15 अगस्त को डीबीटी से राशि हस्तांतरण
जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में 15 अगस्त 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), झालाना डूंगरी, जयपुर के सभागार में “आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा साथिनों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरण एवं लाभार्थियों से संवाद” विषयक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। Salumber News
इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर, सलूंबर में किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं साथिनों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जाएगी तथा लाभार्थियों से संवाद भी किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक लाभार्थी एवं आमजन कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। Independence Day Celebration
2. जनजाति आवासीय विद्यालय में निकाली गई तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय जनजाति बालिका आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर में राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुकर वरनोती के नेतृत्व में संपूर्ण स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया।
रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। Administrative News
विद्यालय स्टाफ ने भी छात्राओं के साथ कदम से कदम मिलाते हुए तिरंगा लहराकर भारत माता के प्रति समर्पण का संदेश दिया। तिरंगा रैली के माध्यम से छात्राओं ने विद्यालय परिसर के आसपास करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में भ्रमण किया तथा आम नागरिकों को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम प्रभारी रितु गोयल ने बताया कि रैली का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना था। Chief Minister Visit at Salumber
