राजकीय जिला चिकित्सालय सलूंबर का स्थानांतरण अग्रिम आदेश तक स्थगित
स्थानांतरण की नई तिथि एवं आगामी प्रक्रिया के संबंध में पृथक से सूचना जारी की जाएगी
Udaipur Times News ,Salumber News सलूंबर, 22 सितम्बर 2026। राजकीय जिला चिकित्सालय सलूंबर के वर्तमान भवन से ग्राम गुड़-बामनिया स्थित नवनिर्मित भवन में 23 सितम्बर 2026 को प्रस्तावित स्थानांतरण की प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों के चलते अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आगामी आदेश जारी होने तक जिला चिकित्सालय की सभी चिकित्सा सेवाएं वर्तमान भवन से ही यथावत संचालित रहेंगी। स्थानांतरण की नई तिथि एवं आगामी प्रक्रिया के संबंध में पृथक से सूचना जारी की जाएगी। Salumber News
आमजन से अपील है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक अथवा अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें। जिला चिकित्सालय से जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही मान्य मानें।