परिवहन फेडरेशन का उदयपुर में आंदोलन तेज

लंबित मांगों पर 20–26 अप्रैल तक धरना, 27 से अनशन की चेतावनी

 | 
Transport Federation employees protesting in Jaipur over pending demands and long working hours

उदयपुर 15 अप्रैल 2026 - कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर परिवहन फेडरेशन ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। फेडरेशन वर्ष 2023 से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब तक सरकार और निगम प्रबंधन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। फेडरेशन के अनुसार इससे पहले भी निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के निवास पर त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी। इस दौरान 14 सूत्रीय मांगों के समाधान के निर्देश दिए गए थे, लेकिन लंबे समय बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 11 से 14 घंटे तक काम करना पड़ रहा है, समय पर अवकाश नहीं मिल रहा और पे-ग्रेड में भी कोई संशोधन नहीं किया गया है। साथ ही छुट्टियों को लेकर भी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। फेडरेशन ने घोषणा की है कि 20 से 26 अप्रैल तक जयपुर में निगम मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। चेतावनी दी गई है कि यदि इस दौरान मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 27 अप्रैल से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।

#JaipurNews #RajasthanNews #TransportWorkers #EmployeeProtest #JaipurProtest #RajasthanTransport #BreakingNewsRajasthan #UdaipurNews #IndiaNews #LaborRights #GovernmentEmployees #StrikeAlert #WorkerIssues #PublicTransportIndia

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News