भारत में ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस


भारत में ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस

ट्रिपल म्यूटेंट का नाम B.1.618 वैरिएंट दिया गया है

 
भारत में ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस

इससे पहले डबल म्यूटेंट कोरोना वायरस आया था, जिसका नाम B.1.617 था। 

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। अब भारत में एक नया कोरोना वायरस आ गया है। जानकारी के मुताबिक ये ट्रिपल म्यूटेंट है। देश में इस समय कोरोना के मामले लगातार बढ़ने से स्थिति बेहद खतरनाक है। ऐसे में ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस का सामने आना चिंताजनक है। 

सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र की है। महाराष्ट्र में जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला है कि जितने केस आए हैं। उनमें 60 फीसदी में नया कोरोना वायरस है। ट्रिपल म्यूटेंट का नाम B.1.618 वैरिएंट दिया गया है। वहीं इससे पहले डबल म्यूटेंट कोरोना वायरस आया था, जिसका नाम B.1.617 था। 

जीनोम में दो बार बदलाव हो चुका है। वायरस खुद को लंबे समय तक प्रभावी रखने के लिए लगातार अपनी जेनेटिक संरचना में बदलाव लाते रहते है, ताकि उन्हें खत्म ना किया जा सके। वहीं दो वायरस म्यूटेशन के कारण ही यह बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal