सुंदरवास में बिजली से परेशान क्षेत्रवासियों ने लगाया जाम

प्रताप नगर थाना पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया
 | 
sunderwas

उदयपुर 13 जुलाई 2023। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास में उसे समय माहौल गर्मा गया जब बिजली से परेशान क्षेत्रवासियों ने सड़क पर लम्बा जाम लगा दिया।  

इस दौरान भारी तादाद में महिलाओं और पुरुषों ने इकट्ठे होकर रोड के दोनों तरफ मार्गों को बंद कर दिया जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया वही मौके पर प्रताप नगर थाना पुलिस पहुंची और काफी देर तक जाम को खुलवाया गया। इस दौरान दोनों मार्गों पर काफी देर तक लंबी कतारें लग गई। 

परेशान क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले कई समय से बिजली की परेशानी से त्रस्त है और पार्षद वेणीराम सालवी विद्युत विभाग की डीपी वहां नहीं लगने दे रहा है जिससे पिछले कई समय घरों में लाइट नहीं है और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और विद्युत विभाग के अधिकारियों से परेशान क्षेत्रवासी सड़क पर उतर गए जाम लगा दिया। 

प्रताप नगर थाना पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News