Udaipur News: चिरवा टनल के पास ट्रक डिवाइडर से टकराया, बड़ा हादसा टला

तेज रफ्तार कार के अचानक ब्रेक लगाने पर अनियंत्रित हुआ ट्रक, चालक की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

 | 
Damaged truck after crashing into a divider near Chirwa Tunnel on the Udaipur-Ahmedabad Highway while avoiding a sudden-braking car.

Udaipur Times Road Accident News,उदयपुर 4 जून 2026 - उदयपुर के चिरवा टनल के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में एक ट्रक डिवाइडर से जा टकराया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक की सूझबूझ और सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। Udaipur News

उदयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चिरवा टनल के पास गुरुवार सुबह अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ट्रक और कार के बीच संभावित टक्कर की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क पर तेज गति से चल रही एक कार ने ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे आ रहे ट्रक ने भी ब्रेक लगाया लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर सडक पर बने डिवाईडर से टकरा गया।

हादसे में ट्रक के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार भी नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से टकरा गई। Road Accident 

घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक चालक समय रहते वाहन को मोड़ने का प्रयास नहीं करता तो दोनों वाहन आपस में भीड जाते। सबसे राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ट्रक चालक सहित कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहूंची और दोनो क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया गया और यातायात को फिर से सुचारू किया गया।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #ChirwaTunnel #RoadAccident #TruckAccident #HighwayAccident #NationalHighway #UdaipurAhmedabadHighway #BreakingNews #TrafficUpdate #RoadSafety #AccidentNews #LocalNews #Mewar #UdaipurUpdates #RajasthanBreakingNews #IndiaNews #HighwaySafety

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News