राजसमंद में अवैध लकड़ियों से भरा ट्रक जब्त
पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल की सूचना पर वन विभाग की कार्रवाई
राजसमंद 4 मई 2026। ज़िले में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आमेर से सरदारगढ़ की ओर आ रहे एक ट्रक को देर रात पकड़ लिया। ट्रक में पाँच प्रकार की गीली लकड़ियों के साथ बड़े-बड़े कटे हुए पेड़ लदे हुए थे।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल द्वारा विभाग को पहले ही सूचना दी गई थी कि एक संदिग्ध वाहन अवैध लकड़ियों का जखीरा लेकर इस मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर वन विभाग ने तुरंत नाकाबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह कार्रवाई डॉ. रामचंद्र भाकर के निर्देशन में की गई, जिसमें रेंजर लादुलाल शर्मा और अशोक वैष्णो ने टीम के साथ मिलकर ट्रक को जब्त किया। मौके पर ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
वन विभाग अब इस मामले में लकड़ी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रहा है। पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल की सक्रियता और सूचना को इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम सफलता मिली है।
#Rajsamand #Udaipur #RajasthanNews #RajasthanForest #IllegalTimber #EnvironmentalProtection #SaveTrees #GreenRajasthan #BreakingNewsIndia #ForestDepartment #EcoAwareness
