US Iran Conflict:ईरान पर हमले टालकर ट्रम्प ने दिए बातचीत के संकेत
23 मार्च 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले ईरान को पावर प्लांट्स पर हमले करने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन बाद में बातचीत का हवाला देते हुए हमले टाल दिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान ने खुद आगे बढ़कर बातचीत की पहल की है और दोनों देश समझौता करना चाहते हैं। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने ईरान के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क किया है और हालात तेजी से बदल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस जंग को खत्म करने के लिए डील की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही कोई समाधान निकल सकता है। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने भी ईरानी अधिकारियों से बातचीत की है।
हालांकि, ईरान की ओर से इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईरानी मीडिया पहले ही कह चुका है कि ईरान और अमेरिका के बीच कोई बातचीत नहीं चल रही है।
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले टालने के अमेरिकी फैसले को सही कदम बताया है। बर्लिन में पत्रकारों से बातचीत में मर्ज ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात की थी और अपनी चिंता जाहिर की थी।
उन्होंने कहा, “मैं आभारी हूं कि उन्होंने हमलों को 5 दिन के लिए टाल दिया। इससे अब सीधे बातचीत की संभावना भी बनी है।” मर्ज के मुताबिक, यह फैसला तनाव कम करने की दिशा में अहम कदम है और इससे कूटनीतिक समाधान की उम्मीद बढ़ी है।
Source: Media Reports
#DonaldTrump #Iran #USIran #BreakingNews #WorldNews #Geopolitics #MiddleEast #Diplomacy #GlobalTensions USIranConflict #TrumpNews #InternationalNews #IranCrisis #PeaceTalks #WarOrPeace #GlobalPolitics #DiplomaticTalks #ConflictResolution
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
