TSP क्षेत्र में OBC को 27% आरक्षण की मांग
अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई में दिया जाएगा ज्ञापन
| Nov 20, 2025, 13:33 IST
उदयपुर 20 नवंबर 2025। सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट कार्यालय माली कोलोनी में लोकेश चौधरी के अध्यक्षता में हुई। महापंचायत ट्रस्ट के प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की जिला मुख्यालय पर होने वाली जनसुनवाई में अपनी मांगों को आयोग के समक्ष रखी जाएगी।
यह है मांगे
- TSP क्षेत्र में ओबीसी का आरक्षण 0% कर दिया गया है, उसे जनसंख्या के अनुपात या मंडल आयोग की सिफारिश के अनुसार 27% किया जाए।
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग लघु उद्यमी के रूप में कार्य करते हैं। और अपने कार्यों में कुशलता रखते हैं। अतः उन्हें उद्योग स्थापित करने के लिए 10 करोड रुपए तक का ऋण 3% ब्याज पर अनुदान आधारित दिया जाए।
- अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र की मान्यता आजीवन या 5 वर्ष किया जाए। क्रीम लेयर की आय 8 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपए वार्षिक किया जाए।
- पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण मंडल आयोग की सिफारिश के अनुसार 27% आरक्षण दिया जाए
बैठक में महापंचायत के संस्थापक दिनेश माली, अध्यक्ष लोकेश चौधरी, सरक्षक रमाकांत सुथार व पी एस पटेल, राजेंद्र सेन, सूर्य प्रकाश सुहालका, बालकृष्ण सुहालका, महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीबेन पटेल, धारावती सुहालका, शर्मिला माली, गंगा देवी माली, पुजा टेलर, जयमाला छपरवाल, मंजू सुथार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
