राजस्थान पर्यटन विभाग के सहयोग से TTF मुंबई का शुभारंभ

 | 
TTF Mumbai 2026

 

Udaipur Times, Tourism News: राजस्थान पर्यटन विभाग के सहयोग से ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) मुंबई 2026 का तीन दिवसीय आयोजन गुरुवार से जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में शुभारंभ हुआ। राजस्थान पर्यटन विभाग इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्यटन मेले में भागीदार राज्य के रूप में सहभागिता कर रहा है। TTF Mumbai 2026

राजस्थान पर्यटन विभाग इस मंच के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्मारकों, मरुस्थलीय पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन एवं आतिथ्य परंपरा को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने का प्रयास कर रहा है। TTF Mumbai 2026

विभाग का उद्देश्य पर्यटन उद्योग के हितधारकों के साथ व्यावसायिक संपर्क स्थापित करना तथा राजस्थान को एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में और अधिक मजबूती प्रदान करना है। TTF Mumbai 2026

TTF मुंबई 2026 का आयोजन फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है तथा इसका आधिकारिक प्रकाशन ट्रैवल न्यूज़ डाइजेस्ट द्वारा किया गया है। TTF Mumbai 2026

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News