तुला के राजकीय विद्यालय को 64 वर्षों बाद मिला पट्टा

1962 से संचालित विद्यालय के नाम हुआ भूमि आवंटन, नए भवन व विकास कार्यों का रास्ता हुआ साफ

 | 
Government officials hand over the land lease (Patta) to Government Upper Primary School, Tula, after 64 years during the Rural Service Camp 2026 in Udaipur.

 

Udaipur Times News, Success Story , Administrative News,उदयपुर, 29 जून 2026-  बड़गांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठार में आयोजित ग्रामीण सेवा  शिविर 2026 के अंतर्गत एक विशेष शिविर में ग्राम तुला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण मामला समाधान हुआ।

शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, तुला का भवन पिछले लगभग 64 वर्षों से आबादी क्षेत्र में निर्मित होकर संचालित हो रहा है। विद्यालय की स्थापना वर्ष 1962 में हुई थी, किंतु विद्यालय के नाम से भूमि आवंटन अथवा आबादी पट्टा उपलब्ध नहीं था। SchoolDevelopment

पट्टा नहीं होने के कारण विद्यालय के नए भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी। Success Story

आवेदन प्राप्त होने पर उपखण्ड अधिकारी, बड़गांव के मार्गदर्शन में पंचायतीराज विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की।

शिविर के दौरान ही विद्यालय का पट्टा तैयार कर विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किया गया। 64 वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने पर ग्राम तुला के ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा शिविर आयोजन एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।  इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत द्वारा शिविर के दौरान आबादी क्षेत्र के 20 अन्य पट्टे भी जारी किए गए। Udaipur News

#UdaipurNews #UdaipurUpdates #UdaipurDistrict #RajasthanNews #Badgaon #Kathar #TulaVillage #GovernmentSchool #SchoolDevelopment #EducationNews #RuralDevelopment #PanchayatiRaj #LandPatta #RajasthanEducation #LocalNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News