Udaipur Times, Salumber Zila Pramukh Election: सलूंबर नगर परिषद मे सभापति के पद पर उलटफेर के बाद एक बार फिर जिला प्रमुख के पद पर भी उलटफेर देखने को मिला।
सलूंबर जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की पुष्पा कुमारी मीणा ने 13 वोट हासिल कर बीजेपी की लीला मीणा को 5 वोटों से शिकस्त दी। हालांकि जिला परिषद मे बीजेपी को 9, कांग्रेस को 8 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 4 सीट मिली थी ।
यहाँ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी लेकिन जिला प्रमुख पद पर भारत आदिवासी पार्टी और बीजेपी के एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग के सहारे कांग्रेस ने बाजी मार ली ।
इससे पहले सलूंबर नगर परिषद मे मे भी बीजेपी को सबसे अधिक सीट मिली थी लेकिन सभापति के पद पर कांग्रेस ने बाजी मार ली थी ।