सुभाष नगर में दो कारों की जबरदस्त टक्कर, पांच वाहन क्षतिग्रस्त

आयड पुलिया रोड पर हुआ हादसा, एक कार पलटी — गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई

 | 
Overturned car after major accident in Subhash Nagar Udaipur”

उदयपुर 13 नवंबर 2025 -  भूपालपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो कारों की भीषण टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ।

धमाके की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

मिली जानकारी के अनुसार, आयड पुलिया के सुभाष नगर रोड पर एक गली से बाहर निकल रही कार ने मुख्य सड़क पर चल रही दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार सड़क पर पलट गई, ओर इस हादसे में पांच कारें चपेट में आ गईं, सभी कार को काफी नुकसान हुआ हैं।

हादसे के बाद एक कार सड़क पर पलटी हुई काफी देर तक पड़ी रही, जिससे यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटी हुई कार को हटाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। वहीं, घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो कारों के टकराने और एक कार के पलटने का हुए साफ दिखाई दे रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News