अलग अलग स्थानों पर लगाए पिंजरों में फंसे दो लेपर्ड
उदयपुर 20 मार्च 2026। ज़िले में अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए पिंजरों में दो लेपर्ड फंस गए हैं। लेपर्ड की लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था, जिसके बाद वन विभाग ने इन इलाकों में पिंजरे लगाए थे।
ज़िले के मावली क्षेत्र के मांगथला गांव में गुरुवार सुबह एक लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गया। पिछले कई दिनों से गांव के आसपास उसकी गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ था।
ग्रामीणों ने लेपर्ड की मूवमेंट की जानकारी घासा वनपाल नाका के महिपाल सिंह को दी थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने बुधवार दोपहर को ही इलाके में पिंजरा लगवा दिया था, जिसमें गुरुवार सुबह लेपर्ड फंस गया।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Mavli #Mangathla #Leopard #Wildlife #ForestDepartment #BreakingNews #AnimalRescue #LocalNews #UdaipurUpdates #RajasthanWildlife