सुथार मादड़ा गांव के लिए दो आक्सीजन कंसंट्रेटर वितरित

ग्रीन पीपल सोसायटी एवं इंडिया इन्फोलाइन फाउण्डेशन ने उपलब्ध करवाए आक्सीजन कंसंट्रेटर

 | 
oxygen concentrator

समारोह के मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक बालाजी करी एवं विशिष्ट अतिथि गोगुन्दा एसडीएम नीलम लखारा थी।

उदयपुर, 21 जून 2021। पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के लिए कार्यरत ग्रीन पीपल सोसायटी एवं इंडिया इन्फोलाइन फाउण्डेशन द्वारा सुथार मादड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित एक सादे समारोह में कोविड से सुरक्षार्थ दो ऑक्सीजन कन्संट्रेटर एवं ऑक्सीमीटर तथा अन्य उपकरण भेंट किए। समारोह के मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक बालाजी करी एवं विशिष्ट अतिथि गोगुन्दा एसडीएम नीलम लखारा थी।

मुख्य अतिथि करी ने कहा कि कोरोना का असर कम हुआ लेकिन खतरा टला नहीं है। विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका जता रहे है। ऐसी स्थिति में हमे जागरूक और सतर्क रहना होगा। एसडीएम गोगुन्दा लखारा ने इस सहयोग के लिए सोसायटी व फाउण्डेशन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आपके साथ है और कोरोना को हराने के लिए सभी को सावधानी बरतते हुए प्रशासन व सरकार की गाइडलाइन की पालना करनी होगी।

सोसायटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर ने सोसायटी की गतिविधियों एवं कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी और गोद लिए गांव सुथार मादड़ा के विकास के संकल्प को दोहराया। प्रो. इन्द्रजीत माथुर ने ग्रामीणों की आय बढ़ाने हेतु कृषि एवं पशुपालन की नई तकनीकी के बारे में बताया। डॉ. ललित जोशी ने वर्षाकाल में पशुओं की सुरक्षा एवं होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्य सरकार की हर घर औषधी योजना का शुभारंभ करते हुए डीफओ बालाजी करी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को तुलसी के औषधीय पौधे वितरित किए।

कार्यक्रम में इंडिया इन्फोलाइन फाउण्डेशन के प्रतिनिधि राजीव सिन्दे, वन सुरक्षा समिति के सदस्य भगवान लाल पालीवाल, उप सरपंच योगेन्द्र सिंह, मेवाड़ होर्स सोसायटी के अध्यक्ष भंवर सिंह झाला, सोसायटी सचिव डॉ. सतीश शर्मा, पीएचसी सुथार मादड़ा के चिकित्सक डॉ. यशवन्त गुर्जर, वन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी सुहेल मजबूर, प्रतापसिंह चुण्डावत आदि मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News