दो सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत

गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का दो घंटे प्रदर्शन

 | 
accident

 

 

Udaipur Times News - खेरवाड़ा 12 अक्टूबर 2026  | नयागांव उपखंड क्षेत्र में सोमवार को दो अलग- अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल नयागांव-खैरवाड़ा मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छाणी चित्तौड़ा मार्ग पर ईको कार की टक्कर से बाइक सवार महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद एक घटना में ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, नयागांव निवासी 19 वर्षीय उमेश डामोर मीणा बाइक से खैरवाड़ा की ओर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  Road  Accident 

घटना से नाराज ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पर थानाधिकारी मन्मथ आड़ा पुलिस जाब्ते के साथ  मौके पर पहुंचे और समझाइश की। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।

दूसरा हादसा छाणी चित्तौड़ा-खैरवाड़ा मार्ग पर हुआ ।

सारोली फला भुवाल निवासी राकेश (19) अपनी मां गंगा देवी (40) को बाइक पर बैठाकर चित्तौड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आई ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट पहने होने से राकेश को गंभीर चोट नहीं ‍ आई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, गंगा देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। Udaipur News 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News