दो ट्रॉले आपस में भिड़े, केबिन जलकर हुआ खाक

ट्रोला चालक ओर परिचालक ने कूद कर बचाई जान

 | 
 Trolley

आगे चल रहे ट्रॉले के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रोला भिड़ा

अहमदाबाद से उदयपुर की ओर आ रहे ट्रॉले में आग लग गई। आगे चल रहे ट्रॉले के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रोला भिड़ गया। टक्कर से ट्रोले में आग लग गई। इस दौरान ट्रोला चालक ओर परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।

दरअसल घटना खेरवाडा कस्बे के राणी रोड स्थित एनएच 8 की हैं। उदयपुर जिले के खेरवाडा कस्बे में अल सुबह के समय जिप्सम से भरे ट्रॉले में आग लग गई। घटना के दौरान ट्रोले का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। 

इस दौरान ट्रोला चालक ओर परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद डूंगरपुर से फायर ब्रिगेड पहुंची, और आग पर काबू पाया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News