मिट्टी की खदान ढहने से दो महिलाएं दबी, एक की हुई मौत


झाड़ोल में हुआ हादसा 

 | 
Woman died

उदयपुर, 27 फ़रवरी 2025 | ज़िले के झाड़ोल के लुणावतो का खेड़ा गांव में मिट्टी की खदान ढहने से दो महिलाएं दब गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। लेकिन दुर्भाग्यवश, एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज झाड़ोल CHC में जारी है।  

सूचना पर झाड़ोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को झाड़ोल मोर्चरी भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि महिलाएं घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने आई थीं, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।  

फिलहाल, प्रशासन इस हादसे की जांच में जुटा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News