Udaipur Times News , उदयपुर, 13 अक्टूबर 2026- जिले के रामा गांव में सोमवार देर शाम लेपर्ड ने दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घटनाएं करीब एक घंटे के अंतराल में हुईं और घटनास्थल के बीच की दूरी लगभग 200 फीट बताई जा रही है। लगातार दो हमलों के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पहली घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे हुई।
28 वर्षीय रिंकू पत्नी शंकर गायरी भैंसों को लेने जा रही थीं। इसी दौरान लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया। Dungarpur News
हमले में उनके गले और हाथ पर गहरे घाव आए। गंभीर हालत में उन्हें डूंगरपुर रेफर किया गया। Leopard Attack
वहीं, दूसरी महिला पर भी लेपर्ड ने हमला कर दिया। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार दो महिलाओं पर हमले से ग्रामीणों में डर बना हुआ है।