भीलवाड़ा में शिव प्रतिमा चोरी के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक

बोले- मूर्ति बरामद होने तक नहीं उतरेंगे

 | 
Bhilwara News Man climbed

 

 

Udaipur Times News, Bhilwara News, Protest at Bhilwara-   गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के नंगा जी का खेड़ा गांव में भोलेनाथ की प्रतिमा चोरी होने के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज दो युवक शनिवार को नेशनल हाईवे-48 पर आपलियास चौराहे के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों युवक टावर पर चढ़कर विरोध-प्रदर्शन करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। Men climbed Mobile Tower at Bhilwara 

टावर पर चढ़े अभिषेक वैष्णव और सुरेश जाट का कहना है कि जब तक मंदिर से चोरी हुई भोलेनाथ की प्रतिमा बरामद नहीं हो जाती, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों से समझाइश कर उन्हें नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। Shiv Idol theft case

जानकारी के अनुसार, नंगा जी का खेड़ा गांव स्थित त्रिशूल महादेव मंदिर से करीब 60 दिन पहले भोलेनाथ की प्रतिमा चोरी हो गई थी। Bhilwara News

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना को दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है और न ही चोरी हुई प्रतिमा बरामद हुई है।

प्रतिमा बरामद करने और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए चोरी हुई प्रतिमा बरामद करने की मांग की थी। News of Protest Gulabpura

शनिवार को इसी मामले में नाराज अभिषेक वैष्णव और सुरेश जाट मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों युवकों को नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार समझाइश की जा रही है। फिलहाल दोनों युवक टावर पर ही मौजूद हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News