तालाब में नहाते हुए डूबे दो युवक

दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को ढूंढ निकाला बाहर 

 | 
YOUTH DROWNED IN LAKE

उदयपुर 24 अक्टूबर 2023। शहर के लकड़वास इलाके स्थित सुखा नाका तालाब में मंगलवार को नहाने गए दो युवकों की विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी पर तुरंत सिविल डिफेन्स की टीम तुरंत मोके पर  पहुँच गई, तो वहीं शहर के गोताखोर छोटू भाई हेला और उनकी टीम को भी मोके पर बुलाया गया। 

जानकारी के अनुसार करीब 2  घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शव को ढूंढ निकाल पुलिस को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जनकारी दी और दोनों ही युवकों के शवों को मुर्दाघर में पोस्टमॉर्टेम के लिए भिजवाया गया।  

इस पूरी कर्यवाही में सिविल डिफेन्स के वाहन चालक प्रकाश राठौड़, गोताखोर विजय नकवाल, भवानी शंकर वाल्मीकि, कपिल सालवी, हरिश कल्याण, नरेश चौधरी, सचिन कंडारा एवं बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया सहित गोताखोर छोटू भाई हेला की विशेष भूमिका रही। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News