समान नागरिक संहिता के मसौदे पर उदयपुर में जनसुनवाई, सुझावों के बीच राजनीतिक बहस भी तेज

यूसीसी जनसुनवाई में सुझावों के साथ राजनीतिक बहस भी छाई

 | 
Public hearing on the Uniform Civil Code (UCC) draft at Udaipur Collectorate attended by officials, public representatives and citizens.

 

 

Udaipur Times News, Political News, Public Meeting UCC , Udaipur News,उदयपुर 13 जुलाई 2026 -समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मसौदे को लेकर उदयपुर कलेक्ट्रेट में यूसीसी प्रारूप समिति के सदस्य एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंतसिंह छाबड़ा की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मसौदे पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान अपेक्षा के अनुरूप आमजन की भागीदारी नहीं दिखी। कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संख्या अधिक रही, जबकि सुझाव देने के लिए सीमित संख्या में लोग पहुंचे। इसको लेकर भी सवाल उठे कि जनसुनवाई के प्रचार-प्रसार और आमजन की सहभागिता को लेकर पर्याप्त प्रयास नहीं हुए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने जनसुनवाई का विरोध करते हुए कहा कि बंद कमरे में आयोजित जनसुनवाई का कोई औचित्य नहीं है और इसे आमजन के बीच होना चाहिए। Udaipur News

इस दौरान भाजपा सांसद मन्नालाल रावत और फतहसिंह राठौड़ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। Uniform Civil Code Udaipur

अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, जिसके बाद राठौड़ जनसुनवाई का बहिष्कार कर वहां से चले गए। जनसुनवाई में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक निशाकर सिंह डामोर ने आदिवासी समाज के संरक्षण और उनकी संस्कृति से जुड़े सुझाव रखे।

इस दौरान सांसद मन्नालाल रावत और निशाकर सिंह डामोर के बीच भी बहस हुई। सांसद रावत ने कहा कि वे पूरे उदयपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि निशाकर सिंह ने कहा कि एक आदिवासी भी आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व कर सकता है। Congress Protest UCC

सांसद मन्नालाल रावत ने सुझाव दिया कि उत्तराखंड और गोवा की तर्ज पर आदिवासी समुदाय को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाए। साथ ही उन्होंने धर्मांतरित ईसाई और इस्लाम धर्मावलंबियों पर भी यूसीसी लागू करने की बात कही।

जनसुनवाई की अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंतसिंह छाबड़ा ने कहा कि सभी नागरिक समान हैं और सुझाव सभी के हित में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय को लेकर टकराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए तथा सभी पक्षों के सुझावों पर विचार किया जाएगा।

#UCC #UniformCivilCode #UCCDraft #UCCPublicHearing #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #CivilCode #PublicConsultation #IndianPolitics #BJP #Congress #MannalalRawat #FatehSinghRathore #TribalCommunity #Adivasi #PoliticalDebate #LatestNews #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News