अवैध पहाड़ खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

उदयपुर में एलएनटी मशीन सीज  

 | 
illegal mining on hills

उदयपुर 17 फ़रवरी 2025। अवैध पहाड़ खनन के खिलाफ यूडीए (उदयपुर विकास प्राधिकरण) अधिकारियों  ने सख्त कार्रवाई की है। यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के निर्देशन में देबारी पावर हाउस के सामने अवैध तरीके से पहाड़ काट रही एक एलएनटी मशीन को सीज कर दिया गया।  

कार्रवाई के दौरान यूडीए पटवारी ललित पटेल, आरआई प्रताप सिंह राणावत, बाबू लाल तावड़, राजेश मेहता सहित होम गार्ड का जाप्ता भी मौजूद रहा।  

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News