फतहसागर के किनारे रानी रोड पर यूडीए की कार्रवाई
अवैध ठेले जब्त कर अतिक्रमण हटाया
Udaipur Times News, UDA Action, उदयपुर 17 नवंबर 2026 । शहर के प्रमुख पर्यटन क्षेत्र फतहसागर झील के किनारे स्थित रानी रोड पर यातायात में बाधा बन रहे अवैध ठेलों और अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।
कार्रवाई के दौरान यूडीए के प्रवर्तन दस्ते ने रानी रोड के किनारे अवैध रूप से खड़े ठेलों व व्यापारियों को हटाया। मौके पर मौजूद ठेलों को ट्रॉली में भरकर जब्त कर लिया गया। Udaipur News
अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट निर्देश और सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में रानी रोड किनारे दोबारा ठेले न लगाए जाएं, अन्यथा जब्ती के साथ-साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी।