UDA की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का विरोध जारी
उदयपुर 17 नवंबर 2025। उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) के द्वारा से 6 नवंबर को अतिक्रमण पर की गई बड़ी कार्रवाई का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
शहर के पेराफेरी क्षेत्र की पंचायतों में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में आज ज़िला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। लोगों ने UDA की कार्रवाई का विरोध करते हुए जमीन का पट्टा दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में ग्रामीणों के साथ-साथ बीजेपी और कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने इसे गैर राजनीतिक प्रदर्शन बताते हुए पट्टा दिलाने की मांग रखी।
लोगों का कहना है कि राज्य सरकार ने आदेश जारी किया हुआ है कि जो वर्षों से काबिज है उन्हें पट्टा दिया जाए लेकिन प्रशासन पट्टा देने की बजाय कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द लोगों को जमीन का पट्टा नहीं दिया गया तो आगामी समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
