UDA ने रामपुरा चौराहे से अतिक्रमण ध्वस्त किया

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा
 | 
UDA demolished encroachment

उदयपुर 9 मई 2024 । शहर में उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) की ओर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा । उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) की टीम ने आज सुबह राम पूरा चोराहे पर नगर विकास प्राधिकरण की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

यहाँ भूमाफिर्यो द्वारा करीब आठ हजार स्क्वायर फीट जमीन पर कब्जा किया गया। मोके पर दो दुकाने ओर एक केबिन का निर्माण कर दिया।  इस कब्जे को हटाने आज उदयपुर विकास प्राधिकरण की टीम मोके पर पहुचीं। जहाँ जेसीबी की मदद से दोनो दुकाने ओर एक केबिन को धवस्त किया गया।

इस दौरान उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) के अधिकारी, पुलिस ओर होमगार्ड के जवान मौके पर मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News