UDA की कार्रवाई, हवाला खुर्द में फर्जी पट्टे के आधार पर बना 5000 वर्गफीट का निर्माण ध्वस्त

फर्जी पट्टे के सहारे सरकारी जमीन पर खड़ा किया गया 5000 वर्गफीट का भवन, यूडीए ने चलाया बुलडोजर; अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहने की चेतावनी

 | 
UDA officials demolishing a 5,000 sq ft illegal building constructed using a fake lease on government land in Hawala Khurd, Udaipur.

 

Udaipur Times News, Udaipur Development Authority crackdown, उदयपुर 22 जून 2026- उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने सोमवार को हवाला खुर्द क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पट्टे के आधार पर बनाए गए करीब 5000 वर्गफीट के भूतल और प्रथम तल के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण आयुक्त अभिषेक खन्ना एवं सचिव हेमेन्द्र नागर के निर्देशानुसार डॉ. अभिनव शर्मा, तहसीलदार प्राधिकरण के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। यूडीए के अनुसार राजस्व ग्राम हवाला खुर्द स्थित आराजी संख्या 534/1, 535, 735, 746 सहित अन्य भूमि राजस्व रिकॉर्ड में उदयपुर विकास प्राधिकरण के नाम दर्ज है। Udaipur Development Authority

प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्रारंभिक स्तर पर ही निर्माण को रोक दिया गया था, लेकिन बाद में अवकाश के दिनों में चोरी-छिपे निर्माण जारी रखने की शिकायतें मिलने पर यूडीए अधिनियम-2023 के तहत नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया गया।

प्राधिकरण के अनुसार निर्माणकर्ताओं द्वारा भूमि स्वामित्व से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद 2 जून 2026 को भी अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई थी। Udaipur News

यूडीए अधिकारियों ने बताया कि आराजी संख्या 735 पर वेण सिंह पुत्र किशोर सिंह द्वारा कथित पट्टे के आधार पर निर्माण किया गया था। मामले में दक्षिण उदयपुर स्थित सिविल न्यायालय में वाद भी प्रस्तुत किया गया। प्राधिकरण की ओर से प्रभावी पैरवी के दौरान संबंधित पट्टा फर्जी पाया गया। इसी फर्जी पट्टे की आड़ में करीब 5000 वर्गफीट क्षेत्र में भूतल एवं प्रथम तल का निर्माण कर लिया गया था, जिसे सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया।  Illegal construction demolition in Udaipur

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार रणजीत सिंह विठू, नाई थानाधिकारी मुकेश सोनी, यूडीए दल, होमगार्ड तथा पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी

#UDA #UdaipurDevelopmentAuthority #HawalaKhurd #IllegalConstruction #FakeLease #UdaipurNews #UdaipurLatestNews #RajasthanNews #GovernmentLand #Encroachment #UrbanDevelopment #BreakingNews #UdaipurUpdates #RajasthanUpdates #UdaipurCity #MewarNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News