Udaipur News: हवाला गांव में यूडीए की कार्रवाई: करोड़ों की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

अवैध निर्माण ध्वस्त, नोटिस के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर यूडीए ने चलाया बुलडोजर

 | 
UDA officials removing illegal constructions during an anti-encroachment drive in Hawala village near Udaipur, Rajasthan.

Udaipur Administrative News: उदयपुर 2 जून 2026 - उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने मंगलवार को शहर के समीप हवाला गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान बिना स्वीकृति किए गए निर्माण को भी हटाया गया।

जानकारी के अनुसार हवाला गांव में कुछ लोगों ने यूडीए की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया था। साथ ही बिना अनुमति के सड़क क्षेत्र पर भी अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया गया था। मामले की जानकारी मिलने पर यूडीए ने संबंधित कब्जाधारियों और निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए थे। Udaipur News

नोटिस के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर मंगलवार सुबह कार्रवाई शुरू की गई। यूडीए की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर तथा जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध निर्माणों को हटाने का कार्य शुरू किया।

सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। कार्रवाई के दौरान कोई भी कब्जाधारी मौके पर नहीं पहुंचा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूडीए के अधिकारियों के साथ होमगार्ड और संबंधित थाना पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा। यूडीए अधिकारियों के अनुसार सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को मुक्त कराया गया है। Anti Enchrochment Drive Udaipur

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और बिना स्वीकृति निर्माण के मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurUpdates #UDA #HawalaVillage #RajasthanNews #Mewar #UdaipurCity #RajasthanUpdates #LocalNewsUdaipur #UrbanDevelopment #GovernmentLand #EncroachmentRemoval #BreakingNewsUdaipur #SmartCityUdaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News