उदयपुर में आयड़ नदी प्रदूषण के खिलाफ 12 गांवों का बिगुल

ढोल बजाकर शुरू किया आंदोलन

 | 

उदयपुर 25 फरवरी 2026 -  आयड़ नदी में बढ़ते जल प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। नदी किनारे बसे 12 गांवों के लोग एकजुट होकर ढोल बजाते हुए विरोध दर्ज कराने के लिए मैदान में उतरे। मेवाड़ किसान संघर्ष समिति, झील बचाओ संघर्ष समिति सहित अन्य संगठनों के बैनर तले बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे कानपुर खेड़ा की पुलिया पर आंदोलन की शुरुआत की गई।

पुलिया पर स्थानीय लोगों के साथ 12 गांवों के ग्रामीण एकत्र हुए। प्रत्येक गांव से एक-एक ढोल लाया गया और सभी 12 ढोल एक साथ बजाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल प्रदूषण की समस्या पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने साधु-संतों की मौजूदगी में शंखनाद किया और आयड़ नदी को मां गंगा मानकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद नदी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदूषित पानी लगातार उदयसागर तालाब में गिर रहा है, जिससे जल स्रोत दूषित हो रहे हैं।

इसका असर खेती, पशुपालन और जनस्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष है और अब उन्होंने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

#UdaipurNews #UdaipurRajasthan #AyadRiver #UdaysagarLake #RajasthanNews #MewarRegion #SaveUdaipur #WaterPollution #RajasthanEnvironment #UdaipurProtest #LocalNewsUdaipur #RuralRajasthan

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal