निर्माणाधीन इमारत से गिरने के बाद 17 वर्षीय छात्रा की मौत, पुलिस जांच में जुटी
भींडर क्षेत्र की घटना; इलाज के दौरान छात्रा ने तोड़ा दम, मौके से मिला पत्र, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
Udaipur Times News,StudentNews ,उदयपुर 22 जुलाई 2026 - निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदी 17 वर्षीय छात्रा, इलाज के दौरान मौत उदयपुर।
जिले के भींडर थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे उदयपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। IndiaNews
मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने लिखा कि उसके माता-पिता की कोई गलती नहीं है। पुलिस के अनुसार, छात्रा एक निजी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह स्कूटी से निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर पहुंची। वहां मौजूद मजदूरों ने उसे अंदर जाने से रोका तो उसने कहा कि अंदर बॉल चली गई है। इसके बाद वह सीधे चौथी मंजिल पर पहुंची और नीचे छलांग लगा दी। BreakingNews
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। UdaipurNews
भींडर थानाधिकारी मुकेश चंद्र ने बताया कि छात्रा की स्कूटी से एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था, "मेरे पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं है। आई लव यू पापा-मम्मी।" उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। परिवार के सदस्य फिलहाल उदयपुर में हैं। स्कूल प्रशासन ने बताया कि छात्रा सामान्य रूप से पढ़ाई कर रही थी और उसकी गतिविधियों में किसी प्रकार की असामान्यता नजर नहीं आई थी। घटना से स्कूल प्रबंधन भी स्तब्ध है।
#Udaipur #Bhinder #RajasthanNews #UdaipurNews #LocalNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #StudentNews #Rajasthan #IndiaNews
