उदयपुर के बलीचा-झाड़ोल हाईवे पर पर्यटकों की कार पहाड़ी पर चढ़कर पलटी

बड़ा हादसा टला

 | 
Car Overturned

 

Udaipur Times News, Udaipur News, उदयपुर 13 नवंबर 2026 । बलीचा-झाड़ोल हाईवे पर पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। गुजरात से आ रहे पर्यटकों की कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पहाड़ी पर चढ़ गई और पलटते हुए नीचे जा गिरी। हादसे के बाद कार सड़क किनारे पलटी हुई नजर आई।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कार में सवार पर्यटकों को भी गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने नहीं आई है। Udaipur News 

हादसे की तस्वीरें सामने आई हैं। बलीचा-झाड़ोल हाईवे पर पहाड़ी और घुमावदार रास्तों के चलते वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसों की वजह बन सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News