जोधपुर में अधिवक्ता की हत्या पर उदयपुर बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य स्थगित

बार एसोसिएशन के बैनर तले सभी अधिवक्ता कोर्ट के बाहर एकत्रित हुए और मानव श्रृंखला बना कर प्रदर्शन किया

 | 
bar association

उदयपुर 20 फरवरी 2023 । राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अधिवक्ता जुगराज चौहान की जोधपुर में बीच सड़क पर नृशंस हत्या कर दी गई थी।जोधपुर में हुई इस नृशंस हत्या के विरोध में आज उदयपुर बार एसोसिएशन ने आज संपूर्ण न्यायिक कार्य स्थगित करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। 

बार एसोसिएशन के बैनर तले सभी अधिवक्ता कोर्ट के बाहर एकत्रित हुए और मानव श्रृंखला बना कर प्रदर्शन किया। उस के बाद में सभी अधिवक्ता रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। अधिवक्ताओं से ज्ञापन लेने खुद जिला प्रशासन ओपी बुनकर बाहर आए। 

बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश मोगरा में बताया की अधिवक्ता के साथ हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से वकील समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। आये दिन अधिवक्ताओं के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने एवं एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल पारित करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया तथा साथ स्वर्गीय अधिवक्ता को न्याय एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाए। आज सभी अधिवक्तागण द्वारा न्यायिक कार्यों में भाग नही लेकर न्यायालय मे अपनी उपस्थिति नही देने का निर्णय लिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News