युद्ध के खिलाफ उदयपुर में ऐपवा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शांति और महंगाई पर भी उठाए सवाल
 | 

उदयपुर 9 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने युद्ध के खिलाफ आवाज उठाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्षों और उनके प्रभाव को लेकर चिंता जताई।

ज्ञापन में कहा गया कि अमेरिका और इजराइल की युद्ध नीतियों से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है और इससे वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ी है। संगठन ने भारत सरकार के रुख पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देश को शांति स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

ऐपवा की प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर बानो ने कहा की एलपीजी गैस की कमी और बढ़ती कीमतों को लेकर भी चिंता व्यक्त की। संगठन का कहना है कि पिछले कुछ समय से रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के कारण गरीब और मजदूर वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होने कहा की ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि भारत सरकार रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस ले और आम लोगों को राहत दे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थायी शांति स्थापित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

संगठन ने सरकार से अपील की कि वह युद्ध के खिलाफ मजबूत रुख अपनाए और वैश्विक शांति के पक्ष में अपनी भूमिका निभाए।

#UdaipurNews #RajasthanNews #AIPWA #AntiWarProtest #LPGPriceHike #InflationIndia #WomenVoices #IndiaNews #PeaceNotWar #UdaipurUpdates #RajasthanPolitics #GasCrisis #SocialJusticeIndia #BreakingNewsUdaipur

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal