उदयपुर ऑटो पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न

अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कोडिया को चुना गया

 | 
udaipur auto parts dealers association

उदयपुर 26 जनवरी 2024। शहर की ऑटो पार्ट्स डीलर्स के व्यापारिक संगठन उदयपुर ऑटो पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन की आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक मीटिंग राखी गई जिनमे उदयपुर ऑटो पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। 

उदयपुर ऑटो पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन के चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कोडिया को चुना गया। 

नव नियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र कोडिया ने अपनी कार्यकारिणी घोषित करते हुए उपाध्यक्ष पर कमलेश जैन, सचिव पद पर वीरेंद्र बापना, सह सचिव राकेश भंडारी, कोषाध्यक्ष हिमाँशु जैन तथा संगठन मंत्री के पद पर दिनेश देवड़ा को नियुक्त किया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News