उदयपुर बार एसोसिएशन का चुनाव 13 दिसंबर को

नामांकन प्रक्रिया का कल अंतिम दिन

 | 
udaipur court

उदयपुर 25 नवंबर 2024। बार एसोसिएशन, उदयपुर कार्यकारिणी चुनाव वर्ष, 2025 के लिये 13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को चुनाव आयोजित होंगे। 

चुनाव हेतु आज प्रथम दिन दिनांक 25.नवंबर 2024 को प्रातः 10.00 बजे से 3.00 बजे के मध्य नामांकन पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। जिसके तहत विभिन्न पदों हेतु सुरेश प्रजापत, अभिषेक कोठारी, राज कुमार शर्मा, शिव कुमार उपाध्याय, मांगी लाल खटीक, देवी लाल जाट, चेतन पुरी गोस्वामी, अतुल जैन, महावीर प्रसाद शर्मा, खेमराज डांगी एवं धर्मेन्द्र सोनी द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किये गये।

अध्यक्ष पद हेतु शिव कुमार उपाध्याय व चेतन पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष पद हेतु देवी लाल जाट, महासचिव पद हेतु महावीर प्रसाद शर्मा, सचिव पद हेतु सुरेश प्रजापत, वित्त सचिव पद हेतु राज कुमार शर्मा, पुस्तकालय सचिव पद हेतु मांगी लाल खटीक व खेमराज डांगी, ने आज अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये।

कल दिनांक 26.नवंबर 20244 मंगलवार को प्रातः 10.00 बजे से अपराहन् 3.00 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करने की प्रक्रिया का अन्तिम दिन है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News