उदयपुर बार एसोसिएशन चुनाव 12 दिसंबर को

परिणाम उसी दिन देर शाम घोषित किए जाएंगे।
 | 
Rajasthan CM assures establishment of Mewar-Wagad High Court Bench in Udaipur — a 44-year struggle nearing victory.

उदयपुर बार एसोसिएशन चुनाव 2026 के लिए अधिसूचना मंगलवार 19 नवंबर 2025 को जारी कर दी गई। तीन दिन पहले हुए हंगामे के बीच चुनाव की घोषणा के बाद अब कार्यक्रम तय हो गया है। मतदान 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और परिणाम उसी दिन देर शाम घोषित किए जाएंगे।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, वित्त सचिव और पुस्तकालय सचिव पदों के लिए नामांकन 26 और 27 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध सूची शाम 5 बजे जारी होगी। नाम वापसी 28 और 29 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक की जा सकेगी, जिसके एक घंटे बाद अंतिम सूची जारी होगी।

चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से कराने के लिए अधिवक्ता सुरेशचंद्र द्विवेदी, बजरंग सिंह राणावत, हेमंत जोशी और राजेश कुमार उपाध्याय को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।