उदयपुर बार एसोसिएशन चुनाव: किसी भी उम्मीदवार ने वापस नहीं लिय अपना नाम

 | 
Udaipur Court

 

Udaipur Times, Bar Association Udaipur Election: बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2027 के तहत शनिवार, 28 नवंबर को नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्धारित समयावधि में किसी भी उम्मीदवार द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया।

इसके पश्चात निर्वाचन अधिकारी बजरंग सिंह राणावत द्वारा सभी पदों के उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार कर बार एसोसिएशन के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की गई।

अंतिम सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर चेतन पुरी गोस्वामी, गिरधारी लाल शर्मा एवं हर्ष वर्धन जैन चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार सुथार, कपिल श्रीमाली, काशी राम मेघवाल, रतन सिंह देवड़ा एवं सैयद रिजवाना रिजवी उम्मीदवार हैं।

महासचिव पद पर अंतेश शर्मा, कुलदीप चौबीसा, मनमोहन सिंह चौहान, नवीन कुमार वसीटा, उदय सिंह देवड़ा एवं यशवंत सिंह शक्तावत चुनाव मैदान में हैं। सचिव पद पर चिमन सिंह राठौड़, कपिल चौधरी, मनीष मेहता, प्रकाश नागदा एवं सुरेश प्रजापत उम्मीदवार हैं। वित्त सचिव पद पर अनिता गोस्वामी, भुवनेश्वरी शक्तावत एवं सीमा कपूर उम्मीदवार हैं। पुस्तकालय सचिव पद पर मनीष कुमावत एवं प्रवीण कुमार शर्मा के बीच मुकाबला होगा।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा अंतिम उम्मीदवार सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। बार एसोसिएशन उदयपुर की कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2027 के लिए मतदान दिनांक 11 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा। मतदान का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News